राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक स्थगित
अम्बिकापुर| सरगुजा संभाग के कमिश्नर अविनाश चम्पावत ने बताया है कि संभाग अंतर्गत आने वाले सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक 23 मई को होनी थी।