पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 19 को उंचडीह में सीएम की आमसभा होगी, तैयारी शुरू

19 को उंचडीह में सीएम की आमसभा होगी, तैयारी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की 19 मई को आमसभा उंचडीह के मिडिल स्कूल परिसर में होगी। कलेक्टर केसी देवसेनापति ने कहा कि विकास यात्रा महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी आयोजन है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण मेंे जिले में आमसभा का आयोजन ग्राम पंचायत उंचडीह में किया जाएगा। आमसभा एवं सीएम की विकास यात्रा को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की तैयारी तेज हो गई है। कलेक्टर ने मंगलवार को उंचडीह में 19 मई को होने वाली मुख्यमंत्री की आमसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर उपस्थित थे। कलेक्टर ने बताया कि सभा स्थल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया है कि टेन्ट को वाटरप्रूफ बनाया जाएगा, जिससे बारिश व आंधी-तूफान से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास यात्रा के दौरान कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाएं। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एसके विश्वकर्मा, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह पाटले, एसडीओपी मनोज ध्रुव, तहसीलदार नंदजी पाण्डेय, सीईओ वेदप्रकाश पाण्डेय, अनिल कुमार अग्निहोत्री उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...