पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहुल आज सीतापुर में, चार जिलों की 11 सीटों पर फोकस

राहुल आज सीतापुर में, चार जिलों की 11 सीटों पर फोकस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बिकापुर | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सीतापुर आ रहे हैं। यहां वे शास्त्री स्टेडियम में किसान व आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव है और राहुल का यह दौरा कार्यक्रम पूरी तरह से चुनाव के हिसाब से तय किया गया है। सरगुजा सहित सूरजपुर, बलरामपुर व जशपुर जिले की 11 सीटों पर कांग्रेस राहुल की सभा के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है और गांव-गांव तक भीड़ जुटाने के लिए टीम लगाई गई। अकेले सीतापुर विधानसभा के तीन ब्लाकों में लोगों को लाने के लिए एक हजार गाड़ियां लगाई गई हैं।

खबरें और भी हैं...