सीएम की सरगुजा संभाग में तीन दिनी विकास यात्रा कल से
अम्बिकापुर| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के तहत 18 से 20 मई तक सरगुजा संभाग के कोरिया, बलरामपुर, जशपुर और सूरजपुर जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। 18 मई को कोरिया जिले के दौरे के बाद मुख्यमंत्री 19 मई को दोपहर 2.30 बजे कांसाबेल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के गणेशमोड़ पहुंचेगे। दोपहर 3 बजे से 3.30 बजे तक स्वागत सभा में शामिल होकर रथ से बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री बलरामपुर में दोपहर 3.50 से 4.30 बजे आयोजित स्वागत सभा में शामिल होकर शाम 5.10 बजे ग्राम पस्ता पहंचेगे और शाम 5.40 बजे तक आयोजित स्वागत सभा में शामिल होकर शाम 6.10 बजे राजपुर पहुंचेगे। मुख्यमंत्री राजपुर में सायं 6.10 से 7.30 बजे तक आयोजित आमसभा में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री 20 मई को सुबह 9.30 बजे राजपुर में प्रेस कान्फ्रेंस लेंगे और प्रातः 10.50 बजे राजपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा के ग्राम ऊँचडीह पहुंचेगे। डॉ. सिंह पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऊंचडीह में आमसभा को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री की आमसभा 20 को
सूरजपुर| मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह 20 मई को बलरामपुर से हेलीकाप्टर द्वारा ग्राम पंचायत उंचडीह पहंुचेंगे। इस दौरान आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री 179 करोड़ 61 लाख रूपये के दस विभिन्न कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उंचडीह की आमसभा में जिन पांच बड़े कार्यों का सीएम लोकार्पण करेंगे उनमें छह करोड़ का रेण नदी पर बना पुल, आठ करोड़ 24 लाख की लागत से एमसीएच भवन भैयाथान अादि शामिल हैं।