क्षेत्रीय गोशाला विकास समिति के राधेश्याम अध्यक्ष, मेहरचंद उपाध्यक्ष
श्रीगंगानगर| क्षेत्रीय गोशाला विकास समिति की वर्ष 2018-21 तक की नई कार्यकारिणी गठन के लिए सुखाड़िया सर्किल स्थित श्री गोशाला सभागार में बैठक हुई। इसमें जिले की सभी गोशालाओं के पदाधिकारी व आजीवन सदस्य मौजूद थे। बैठक में राधेश्याम बतरा अध्यक्ष, मेहरचंद नागपाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उदयराम यादव उपाध्यक्ष, सुभाष सरावगी महामंत्री, झंवरलाल आचार्य मंत्री, सुरेंद्र बाघला संगठन मंत्री व अशोक गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा घमूड़वाली से राधेराम जाखड़, श्रीकरणपुर से सरजीत सिंह, अनूपगढ़ से हंसराज बिश्नोई, फकीरवाली से सतपाल सहारण, सूरतगढ़ से ओमप्रकाश राठी व सुरेंद्र स्वामी, विजयनगर से सोहनलाल नागपाल व भीम कामरा, अनूपगढ़ से हरबंस सिंह गिल व पदमपुर से दीनानाथ बलाना को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।