आम आदमी पार्टी ने घोषित किए प्रदेश में 10 उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के करीब सात महीने पहले ही 10 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के अनुसार अगली सूची इसी महीने के अंत तक जारी कर दी जाएगी। पार्टी के अनुसार भरतपुर से संजीव गुप्ता, डीग - कुम्हेर से मनुदेव सिनसिनी, चित्तौड़गढ़ से गोपाल सिंह राठौड़, झोटवाड़ा से जुगल किशोर शर्मा, कुशलगढ़ बांसवाड़ा से कपिल बारिया, लाडपुरा कोटा से एमपी चतर - भीलवाड़ा से सुनील आगीवाल, मांगरोल - अंता से अशोक जैन, सूरतगढ़ से सत्यप्रकाश सिहाग और नवलगढ़ से विजेंद्र सिंह डोटासरा प्रत्याशी होगी। प्रदेश प्रभारी दीपक वाजपेयी और पार्टी के प्रदेश संयोजक देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि किसानों, युवाओं, सहित कई केटेगरी के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए जाएंगे। प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली की आप टीम मौजूद रहेगी।