पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विप्र समाज की बैठक आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतसर। सूरतगढ़ में 17 अप्रैल को आयोजित विप्र समाज के परशुराम जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने के लिए सूरतगढ़ विप्र कार्यकारिणी की बैठक राजकुमार सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए सूरतगढ़ विप्र समाज के अध्यक्ष ओम राजपुरोहित ने बताया कि इस बार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। विशाल शोभा यात्रा के साथ संजीव झांकियां निकाली जाएंगी। तहसील सचिव राधेश्याम उपाध्याय ने शोभा यात्रा में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में राजन शर्मा, यशपाल शर्मा, दिनेश पारीक, रामावतार, गौरव तिवाड़ी, मुकेश शर्मा, ललित कुमार, छिन्द्र पाल, वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य विप्रजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...