श्मशान भूमि के लिए लाखों रुपए का बजट उठा, जबकि काम हुआ ही नहीं
बीरमाना। बीरमाना. ग्रामीणों द्वारा सूरतगढ़ में हुए मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बीरमाना के सरपंच के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच शुरू हो गई। है। ग्रामीणों मुख्यमंत्री दिए ज्ञापन में लिखा था कि श्मशान भूमि में नरेगा योजना के तहत सरपंच ने कार्य करवाया। लेकिन लाखों का बजट इस कार्य के नाम पर उठाया। बजट लेने के बावजूद वो कार्य पूरे नहीं किए गए हैं। श्मशान भूमि में शेड का काम भी बीच में पड़ा हुआ है। जिसका बजट उठा लिया गया है। शुक्रवार को जांच व ग्रामीणों के बयान लेने के लिए पंचायत समिति सूरतगढ़ से पीओ मनीराम सुथार व ग्राम सचिव अखिलेश पाठक पहुंचे। इसके अलावा गांव के वार्ड पंचों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अटल सेवा केन्द्र में सरपंच ने अपनी मनमर्जी से लगाए गए सुरक्षा गार्ड कृष्णलाल नायक को हटाने की मांग भी की थी। पंचों ने लिखित शिकायत की थी कि सरपंच ने हमारी बिना पंचों की राय के कृष्णलाल नायक को सुरक्षा गार्ड लगा लिया। पंचों का आरोप है कि जिनका रिश्तेदार सरपंच व वार्ड पंच हो उसे अटल सेवा केन्द्र पर सुरक्षा गार्ड नहीं रख सकते लेकिन कृष्णलाल नायक की माता मिरगा देवी खुद वार्ड पंच है। वहीं यह सुरक्षा गार्ड अटल सेवा केंद्र में आने वाले ग्रामीणों से गाली-गलौच करता है। फिर मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देता है। इस शिकायत के संदर्भ में भी शिकायत करने वाले पंचों व ग्रामीणों के बयान पंचायत समिति पीओ ने अटल सेवा केन्द्र पहुंचकर लिए गए।