पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात को घर से गायब हुई महिला, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश

रात को घर से गायब हुई महिला, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। गुरुवार रात 9 बजे घर से गायब एक महिला का रेलवे ट्रैक पर 11 टीके फाटक के पास शुक्रवार सुबह शव मिला है। यह महिला वार्ड संख्या दस की थी। मृतका के पति ने रात 11 बजे प|ी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी तथा उसकी तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार श्रीकरणपुर वार्ड संख्या 10 की इंद्रादेवी बिश्नोई प|ी ओमप्रकाश गिला का शव रेलवे ट्रैक पर होने की सूचना सुबह 6 बजे सूरतगढ़ जाने वाली गाड़ी के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर ओमप्रकाश व उसका पुत्र भी पहुंच गए जिन्होंने शव की शिनाख्त की। मृतका का मौके पर सिर व बायां हाथ नहीं मिला जबकि दायां हाथ भी पुलिस ने घटना से करीब दो मीटर की दूरी पर बरामद किया। बताया गया है कि मृतका ने रात्रि को करीब 2:30 बजे सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

खबरें और भी हैं...