रामसिंहपुर: तूड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया, हादसा बचा
रामसिंहपुर| कस्बे की मुख्य रोड पर पेट्रोल पंप के निकट लगे तूड़ी से भरे ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर को नुकसान हुआ। हालांकि हादसा बच गया। ट्रांसफार्मर का एंगल टेढ़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गनीमत रही कि तूड़ी में आग नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। घटना के समय यह ओवरलोड तूड़ी से भरा ट्रक अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जा रहा था।