पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेहतरीन काम के लिए जिला परिषद, 3 पंचायत समितियों व तीन पंचायतों को मिलेगा सम्मान

बेहतरीन काम के लिए जिला परिषद, 3 पंचायत समितियों व तीन पंचायतों को मिलेगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन व स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रीगंगानगर जिला परिषद सहित जिले की तीन पंचायत समितियों व तीन पंचायतों का चयन किया गया है। जिला प्रमुख, सीईओ व संबंधित पंचायत समिति प्रधान, बीडीओ व संबंधित पंचायतों के सरपंच सचिवों को 18 अप्रैल को जयपुर में आयोजित पंचायत पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण, जिला परिषद के तत्कालीन सीईओ विश्राम मीणा, करणपुर बीडीओ सुखमंदर सिंह व प्रधान अमृतपालकौर, सूरतगढ़ बीडीओ रोमा सहारण व प्रधान बिरमा देवी नायक, विजयनगर बीडीओ हरीकृष्ण सिहाग व प्रधान शबनम कौर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक एमएसडी सरपंच डाॅ. बिंदिया व ग्राम विकास अधिकारी वेदप्रकाश, निरवाणा सरपंच बिमला व ग्राम विकास अधिकारी कृष्णलाल, 56 एफ पंचायत सरपंच मदनलाल व ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...