- Hindi News
- National
- पट्टा वितरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 38 पंचायती राज संस्थाओं का होगा सम्मान
पट्टा वितरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 38 पंचायती राज संस्थाओं का होगा सम्मान
पट्टा वितरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 38 पंचायती राज संस्थाओं का होगा सम्मान
जयपुर | पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण पट्टा अभियान-2017 में अग्रणी रहने वाली 38 पंचायती राज संस्थाओं को 18 अप्रैल को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के सचिव नवीन महाजन ने बताया कि रवींद्र मंच जयपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 3 जिला परिषद, 10 पंचायत समितियों एवं 25 ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
3 जिला परिषद : जैसलमेर, भरतपुर एवं श्रीगंगानगर।
10 पंचायत समितियां : सम, भादरा, श्रीकरणपुर, चित्तौडगढ़, कुम्हेर, सूरतगढ़, पहाड़ी, शाहपुरा, श्री विजयनगर एवं कोटड़ी (भीलवाड़ा) ।
25 पंचायत : जैसलमेर जिले की पंचायत कोटरी, लूणा, कुंडा, वैरसियला, धनाना, मोकला, सतो, मुलाना, छतांगर, बीदा, सीताडाई, डेढा, कनोई, बोहा, भरतपुर जिले की बेलारा कला, हनुमानगढ़ जिले की गढ़ी छानी, नेठराना, रामगढिय़ा एवं गांधी बड़ी, अजमेर जिले की सनोद, वीर, भीलवाड़ा जिले की नेगडिय़ा का खेड़ा, बारां की बादीपुरा, झालावाड़ जिले की थनावद।