गणेशगढ़ के पास दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत
श्रीगंगानगर। लालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की गणेशगढ़ चौकी के पास मंगलवार रात को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार मजदूर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हवलदार महावीर ने बताया कि सादुलशहर अलीपुरा निवासी सतपाल पुत्र हंसराज मेघवाल सूरतगढ़ की तरफ से ट्रक में कबाड़ भरकर श्रीगंगानगर आ रहा था। रात करीब 12 बजे जब वह गणेशगढ़ चौकी के पास पहुंचा तो श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में सतपाल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी रामविलास धानक घायल हो गया। इस हादसे में किसी भी पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।