पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला प्रमुख, सीईओ, प्रधान, सरपंच व सचिव जयपुर में हुए सम्मानित

जिला प्रमुख, सीईओ, प्रधान, सरपंच व सचिव जयपुर में हुए सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन व स्वच्छता व पट्टा वितरण अभियान में उत्कृष्ट काम करने वाली श्रीगंगानगर जिला परिषद सहित चयनित जिले की तीन पंचायत समितियों व तीन पंचायत के प्रतिनिधियों को बुधवार को जयपुर में सम्मानित किया गया। पंचायत राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ व कृषि व पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने पंचायत पुरस्कार समारोह में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को सम्मानित किया। समारोह में जिला परिषद से जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण एवं तत्कालीन सीईओ विश्राम मीणा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा श्रीकरणपुर प्रधान अमृतपालकौर, सूरतगढ़ प्रधान बिरमा देवी नायक, विजयनगर प्रधान शबनम कौर, एक एमएसडी सरपंच डा. बिंदिया व ग्राम विकास अधिकारी वेदप्रकाश, निरवाणा सरपंच बिमला व ग्राम विकास अधिकारी कृष्णलाल, 56 एफ पंचायत सरपंच मदनलाल व ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया।

जिला परिषद को लगातार तीसरे वर्ष मिला पुरस्कार : उल्लेखनीय है कि जिला परिषद को उत्कृष्ट काम के लिए लगातार तीसरे वर्ष पुरस्कार मिला है। इससे पूर्व वर्ष 2015-16 में पंचायत सशक्तिकरण में उत्कृष्ट काम के लिए अगस्त 2016 में जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख व 2016-17 में जिले में योजनाओं के उत्कृष्ट काम करने पर 24 अप्रैल 2017 लखनऊ में पंचायत राज दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर 50 लाख का पुरस्कार दिया गया था।

खबरें और भी हैं...