पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराबबंदी आंदोलन को कमजोर करने का आरोप

शराबबंदी आंदोलन को कमजोर करने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| जन क्रांति मंच की नेता पूजा भारती छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि कुछ पार्टियों के लोग उनके परिवार के अपरिपक्व लोगों से सांठ-गांठ कर उनके आंदोलन को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर सरकार की मंशा सही होती तो आबकारी विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है और वे कब का शराबबंदी कानून लागू कर देतीं। उन्होंने कहा कि ऐसी साजिश करने वाले नेताओं को इस चुनाव में अरोड़ा बिरादरी के साथ-साथ सर्व समाज पूर्व विधायक गुरशरण छाबड़ा के अपमान का बदला लेकर जवाब देंगे। पूजा छाबड़ा शराबबंदी के लिए आंदोलन करते हुए प्राण त्याग चुके सूरतगढ़ के पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा की पुत्रवधू हैं।

खबरें और भी हैं...