पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग लड़की लापता, युवक पर अपहरण का केस, न्याय की गुहार

नाबालिग लड़की लापता, युवक पर अपहरण का केस, न्याय की गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सूरतगढ़ इलाके से नाबालिगा के अपहरण के दस दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके चलते नाबालिग के परेशान परिजनों ने सोमवार को एसपी से मिलकर जांच बदलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिले के सूरतगढ़ इलाके के गांव ठुकराना निवासी एक व्यक्ति ने ज्ञापन में बताया कि उनकी भतीजी गत दस मई को अपने घर पर ही थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक गणेश सिंह पुत्र कृष्ण सिंह उनके घर गया और मौका देखकर बहला फुसलाकर भतीजी का अपहरण कर ले गया। परिजनों ने बताया कि इस बात की जानकारी उन्होंने संबंधित राजियासर थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने मुकदमे में पोस्को एक्ट ही नहीं लगाया। इसकी कई दफा मांग किए जाने के बाद भी पुलिस ने ढुलमुल रवैया अपनाते हुए सख्त कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने एसपी से मिलकर नाबालिगा और जेवरात बरामद करने की मांग की। इसके साथ ही किशोरी को नाबालिग बताते हुए मुकदमे में पोस्को एक्ट जोड़कर जांच सूरतगढ़ सीओ से कराने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने वालों में समाज के मौजिज लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...