पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं के थैलों का उठाव शुरू, दो और गोदाम किराए पर लिए

गेहूं के थैलों का उठाव शुरू, दो और गोदाम किराए पर लिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। नई धानमंडी में चार दिनों से ठप सरकारी खरीद की गेहूं का उठाव शुरू हो गया है। श्रीगंगानगर नई धानमंडी से खरीदे गए गेहूं भंडारण के लिए खरीद एजेंसी भारतीय खाद्य निगम ने पांच लाख थैले भंडारण क्षमता के दो गोदाम किराए पर लिए हैं। गुरूवार को दोपहर 12 बजे के बाद मंडी से गेहूं के थैले ट्रॉलियों से उठाव कर सूरतगढ़ बाइपास स्थित चितलांगिया काॅटन फैक्ट्री गोदाम में पहुंचाकर गेहूं का भंडारण करने का काम शुरू किया गया।

कृषि उपज मंडी समिति अनाज सचिव शिवसिंह भाटी ने बताया कि खरीद एजेंसी ने दो प्राइवेट गोदाम किराए पर लिए हैं। इन गोदामों की क्षमता करीब पांच लाख थैले भंडारण की है। मंडी में भी लगभग सरकारी खरीद के पांच लाख थैले पड़े हैं। गोदाम में भंडारण के साथ ही वहां से अन्य जिलों में गेहूं भेजने का काम भी शुरू किया जाएगा। ताकि गोदाम में जरूरत के हिसाब से और गेहूं भंडारण किया जा सके।

खबरें और भी हैं...