श्रीगंगानगर|जरूरतमंद व बेसहारा भाई बहनों की सहायता में तत्पर निस्वार्थ सेवा रसोई की सेवा शाखा अब सूरतगढ़ में शुरू की गई है। रसोई परिवार के सेवादार विक्रम सुथार ने बताया कि श्रीगंगानगर शहर के अलावा अब रसोई परिवार अपनी सेवाएं सूरतगढ़ में भी देगा जिसमें जरूरतमंदों को नियमित शाम का भोजन निशुल्क उपलब्ध करवाना, विवाह व अन्य किसी कार्यक्रम में बचे हुए भोजन को जरूरतमंद तक पहुंचना होगा। इस नेक कार्य में इकबाल सिंह, हिमांशु, रमन शर्मा, करण आदि ने सहयोग किया।