पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 नए गोदाम की व्यवस्था के बाद 40 हजार थैले गेहूं का हुआ उठाव

2 नए गोदाम की व्यवस्था के बाद 40 हजार थैले गेहूं का हुआ उठाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। नई धानमंडी से सरकारी खरीद के गेहूं का उठाव कर गोदामों में भंडारण की बिगड़ी व्यवस्था अब पटरी पर आनी शुरू हो गई है। गेहूं भंडारण की एक साथ दो गोदामों में शुरू करने के बाद रविवार को यहां ट्रॉलियों के माध्यम से लगभग 40 हजार थैलों का उठाव कर गोदामों में जमा करवाया गया। नई धानमंडी में सरकारी खरीद गेहूं के लगभग साढ़े चार लाख थैले गेहूं पड़ा है। इसका उठाव कर गोदामों में जमा करवाया जाना है।

गेहूं खरीद एजेंसी भारतीय खाद्य निगम की ओर से नई धानमंडी से खरीदे गए गेहूं के भंडारण के लिए रविवार को दो गोदाम खोले गए। गत दिवस तक एक ही गोदाम में गेहूं भंडारण की व्यवस्था होने के कारण गोदाम के आगे गेहूं के थैलों से भरी ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग रही थी। अभी 20 हजार थैले गेहूं का मंडी से प्रतिदिन उठाव हो रहा है। व्यापारियों ने इस संबंध में बैठक कर एफसीआई अधिकारियों से एक साथ दो गोदाम में गेहूं के थैले जमा करवाने की मांग रखी। इस अधिकारियों ने रविवार को सूरतगढ़ बाइपास स्थित गोदाम के साथ शहर में बाबा रामदेव मंदिर के पास दूसरे गोदाम में भी गेहूं भंडारण की व्यवस्था शुरू कर दी। इसके बाद गेहूं के उठाव ने रफ्तार पकड़ी व तेजी से उठाव हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन अध्यक्ष साधू सिंह ने बताया कि गोदामों में गेहूं जमा करवाने की व्यवस्था सही रही तो 10 दिन में मंडी में पड़ा पूरा गेहूं गोदामों में पहुंचा दिया जाएगा। दो गोदाम में एक साथ गेहूं के थैले जमा करवाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण ही उठाव बाधित हो रहा था।

खबरें और भी हैं...