पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटक ने डिस्पेंसरी चालू करने की मांग को लेकर मुख्य अभियंता को भेजा पत्र

इंटक ने डिस्पेंसरी चालू करने की मांग को लेकर मुख्य अभियंता को भेजा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़| इंटक यूनियन ने रविवार को क्रिटिकल इकाई के मुख्य अभियंता बीपी नागर को पत्र भेजकर थर्मल के गेट नंबर 3 पर श्रमिक कॉलोनी की डिस्पेंसरी को चालू करवाने की मांग की है। महामंत्री नरेंद्र सिसोदिया ने पत्र में लिखा है कि थर्मल के 3 नंबर गेट पर श्रमिक कॉलोनी स्थित डिस्पेंसरी पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। श्रमिक कॉलोनी में करीब 5 हजार श्रमिक निवास करते हैं। गर्मी के मौसम में श्रमिकों के बीमार होने पर उन्हें थर्मल कॉलोनी व सूरतगढ़ अस्पताल जाने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं श्रमिकों को अन्य अस्पताल आने-जाने के लिए संसाधन नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...