पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तूड़ी लेने गए युवक से मारपीट, चेन व 25 हजार छीने

तूड़ी लेने गए युवक से मारपीट, चेन व 25 हजार छीने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सूरतगढ़ बाइपास पर रविवार को घर से तूड़ी लेने गए एक युवक के साथ मारपीट कर 25 हजार रुपए व सोने की चेन छीन ली गई। पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दर्ज मुकदमे में रामदेव कॉलोनी निवासी मोहन सिंह ने बताया कि परिवादी रविवार सुबह अपने घर से सूरतगढ़ बाइपास पर गया। वहां मौके पर मौजूद नक्षत्र सिंह, संदीप सिंह, रतिराम सहित 20 अन्य लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब आरोपियों ने मारपीट करते हुए परिवादी के गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ली और बाइक तोड़कर डिक्की में से 25 हजार रुपए निकाल लिए।

खबरें और भी हैं...