पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन का स्वास्थ्य निरीक्षक निलंबित

सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन का स्वास्थ्य निरीक्षक निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़| केंद्र की क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने रेलवे स्टेशन की 2 दिन की स्वच्छता जांच में कई कमियां पाई हैं। इस पर संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी ने स्वास्थ्य निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। रेलवे के सीनियर मैकेनिक इंजीनियर के आदेश गुरुवार शाम सीडीओ के पास पहुंचे। रेलवे के सीडीओ आरके कंबोज ने बताया कि स्वास्थ्य निरीक्षक पुनीत तोमर को विभाग के उच्चाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यस्था में खामियां पाए जाने पर निलंबित किया है। केंद्र की क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की 2 सदस्यीय टीम ने 2 दिन यहां रह कर सफाई संबंधी रिकार्ड जांचा था कमियों मिलने पर की कार्रवाई।

खबरें और भी हैं...