पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 62 बीडीओ बदले; पदमपुर, सूरतगढ़, घड़साना व रायसिंहनगर विकास अधिकारियों के तबादले

62 बीडीओ बदले; पदमपुर, सूरतगढ़, घड़साना व रायसिंहनगर विकास अधिकारियों के तबादले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने एक आदेश जारी कर प्रदेश की पंचायत समितियों में तैनात 62 विकास अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण सूची में श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर व सूरतगढ़ पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को बदला गया है। वहीं, घड़साना व रायसिंहनगर बीडीओ को भी जिले से बाहर भेजा गया है। पदमपुर से विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम को तबादला कर आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। वहीं, उनके स्थान पर बांसवाड़ा बागीदोरा पंचायत से देशराज को भेजा गया है। सूरतगढ़ विकास अधिकारी रोमा सहारण को सीकर जिले की खंडेला पंचायत समिति में भेजा गया है। सूरतगढ़ में उनके स्थान पर विनोद कुमार रैगर को लगाया गया है। इसके अलावा घड़साना से अभिषेक शर्मा को अजमेर जिले की सरवाड़ पंचायत समिति व रायसिंहनगर से अमित कुमार को बायतु बाड़मेर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...