हरीशचंद मित्तल को श्रीगंगानगर में सहायक आयकर आयुक्त लगाया
श्रीगंगानगर| आयकर विभाग ने उपायुक्त, सहायक आयकर आयुक्त, निरीक्षक, कार्यालय अधीक्षक, वरिष्ठ कर सहायक, कर सहायक व स्टेनोग्राफर के तबादले किए हैं। विभागीय सूची में 350 अफसरों के स्थानांतरण किए गए हैं। श्रीगंगानगर में हरीशचंद मित्तल को सहायक आयकर आयुक्त लगाया गया है। इस पद पर कार्यरत आरपीएस बराड़ का पंजाब में स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह जोधपुर में आईटीओ मनोज चावला को श्रीगंगानगर, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को सूरतगढ़, राजेश कुमार शर्मा व डीडी मीणा को जयपुर, रामपाल चौधरी को बीकानेर, पीसी अरोड़ा को जोधपुर से सूरतगढ़ आईटीओ लगाया है।