दांतारामगढ़ . शिविर में गैस कनेक्शन लेने आई महिलाएं ।
दांतारामगढ़ | रामगढ़ इंडेन ग्रामीण वितरक दांतारामगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया ।
इसमें 501 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। एक साथ 501 गैस कनेक्शन देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। निशुल्क गैस कनेक्शन गैस के तहत चूल्हा, सिलेंडर, रेग्युलेटर महिलाओं को दिए गए । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, धोलासरी सरपंच भींवाराम वर्मा, डांसरोली सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल परसवाल, सुरेरा सरपंच छीतर मल मीणा, सुलियावास सरपंच तुलसीराम सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस अवसर पर रामगढ़ इंडेन ग्रामीण वितरक के पूरणमल नागौरा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।