शोभायात्रा की अनुमति न मिलने से सूरौठ में नहीं मनाई अंबेडकर जयंती
कस्बे में अंबेडकर शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से नाराज लोगों ने यहां अंबेडकर जयंती नहीं मनाई। एससी एसटी वर्ग के लोग अंबेडकर आश्रम में एकत्र हुए हुए किंतु शोभायात्रा की अनुमति न मिलने से सरकार एवं प्रशासन के प्रति रोष जलाते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती नहीं मनाने का निर्णय लिया । लोगों ने अंबेडकर आश्रम में मौजूद आरपीएस अधिकारी सुरेश चंद्र को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
ज्ञापन में उल्लेख किया कि सूरौठ कस्बा शुरू से ही शांतिप्रिय एवं सामाजिक सद्भाव की मिसाल होने के बावजूद भी प्रशासन की ओर से यहां अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति नहीं दी। 2 अप्रैल को हिंडोन में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रखा है तथा काफी निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने सरकार पर दमनकारी नीति का आरोप लगाया । अंबेडकर आश्रम में पुलिस अधिकारी सुरेश चंद्र थाना प्रभारी सैयद शरीफ होली, सत्येंद्र जाटव, राकेश वकील प्यारेलाल अध्यापक, सुगन ठेकेदार, केदार मीणा, रामेश्वर ठेकेदार, पदम जाटव राजू जाटव , नंगू जाटव ,धर्म सिंह, फेतु लाल ,प्रहलाद ,अशोक ,संतोष ठेकेदार, रामजीत, विष्णु, बनेसिंह, विजय सिंह, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।