पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैफिक नियम तोड़े, अधूरे कागजात, 10 वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

ट्रैफिक नियम तोड़े, अधूरे कागजात, 10 वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरौठ| पुलिस नेभरतपुर गंगापुर मेगा हाइवे पर नाकाबंद कर यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 10 वाहनों को जब्त किया है। इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सैयद शरीफ अली ने बताया कि सूरौठ कस्बे में होकर गुजर रहे भरतपुर गंगापुर मेगा हाईवे पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन चालकों से कागजात चेक किए तथा आवश्यक पूछताछ की ।इस दौरान पर्याप्त कागजात नहीं पाए जाने एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 10 वाहनों को जब्त कर लिया गया। इसी तरह मेगा हाईवे पर शराब पीकर वाहन चला रहे ग्राम धंधावली निवासी जितेंद्र जाटव पुत्र घनश्याम जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा उसके वाहन को जब्त कर लिया। नाकेबंदी के दौरान थाना प्रभारी शरीफ अली एवं पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी ।थाना प्रभारी ने दोपहिया वाहन चालकों से आवश्यक रूप से हेलमेट पहनने की बात कही।

खबरें और भी हैं...