पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुक्मी खेड़ा में आग, हजारों का घरेलू सामान राख

हुक्मी खेड़ा में आग, हजारों का घरेलू सामान राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरौठ/ सौमला| गांव हुक्मी खेड़ा में शुक्रवार को दोपहर एक छप्परपोश घर में आग से घरेलू सामान राख हो गया। सूचना मिलने पर सूरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आगजनी की घटना का मुआयना किया पटवारी ने भी मौके पर पहुंचकर आगजनी में हुए नुकसान का सर्वे किया।

हुकमी खेड़ा निवासी विजय जोगी के छप्परपोश घर में दोपहर 12 बजे आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने पानी एवं मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया किंतु सफलता नहीं मिली। आग से घर में रखें रखी 10 बोरी सरसों, चारा, अनाज कपड़े, बिस्तर एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा घर में बंधी एक गाय की बछड़ी भी झुलस गई । आगकी सूचना मिलने पर सूरौठ थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामकेश मीणा एवं पटवारी आराम सिंह मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया। युवा गौरख सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष दरब सिंह योगी एवं जिलाध्यक्ष रिंकू योगी ने हुकमी खेडा ने कलेक्टर को पत्र भेजकर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने की मांग की ।

खबरें और भी हैं...