कार्यालय संवाददाता | हिंडौनसिटी
भाजपा नव नियुक्त हिंडौन विधानसभा प्रभारी प्रहलाद सिंहल ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर बूथों पर जाने व धरातल पर कार्य करने का आह्वान किया।
प्रहलाद सिंहल ने यह बात सोमवार को विधानसभा प्रभारी बनने के बाद लक्ष्मी पैलेस में आयोजित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर जाकर कार्यकर्ता के कार्यों का आंकलन कर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला मंत्री सतेन्द्र चौधरी व अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने की। इससे पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त विधानसभा प्रभारी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मण्डल महामंत्री बबली चतुर्वेदी, शीला चंदन, मुकेश तिवारी, महामंत्री बबली चतुर्वेदी रामेश्वर धाकड़, उपाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी, महामंत्री रमन डागुर, सूरौठ अध्यक्ष भोले शंकर, महू अध्यक्ष जगपाल सिंह महावीरजी अध्यक्ष ईश्वर सिंह, महामंत्री साहब सिंह, प्रदेश समिति सदस्य ज्योति सहरिया, पंचायत समिति सदस्य रचना जाट, मीणा जाटव , चांदी कोली, गायत्री कोली, गिर्राज मित्तल, रामकेश गुर्जर, महेंद्र चौधरी, मुनीम खान, रामवतार शर्मा, पार्षद दिनेश सैनी, गजेंद्र राजपूत, धीरज जाट, अमृत चौधरी, राजीव सहरिया आईटी सेल अमित पंजाबी वेदप्रकाश गोयल, अतर सिंह रेवई, बने सिंह बाजना,आशा शर्मा आदि मौजूद रहे।