पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जर्जर सूरौठ नांगल सड़क का होगा डामरीकरण, डेढ़ करोड़ रुपए लागत आएगी

जर्जर सूरौठ-नांगल सड़क का होगा डामरीकरण, डेढ़ करोड़ रुपए लागत आएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरौठ से नांगल तक की सड़क को जल्द ही जर्जर अवस्था से मुक्ति मिलेगी। सरकार ने सूरौठ से जटवाड़ा होते हुए नांगल गांव तक सड़क बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। सड़क बनाने की जिम्मेदारी सार्वजनिक निर्माण विभाग को दी गई है। विभाग के अभियंताओं ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा। 8 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से करीब 50 गांवों को फायदा मिलेगा ।इसके अलावा मार्ग पर मौजूद कीचड़ एवं जलभराव की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी।

सूरौठ. जर्जर हो रही सूरौठ-नांगल सड़क, अब जल्द ही इसका निर्माण होगा।

सालों से कर रहे थे पुनर्निर्माण की मांग, धरना-प्रदर्शन के बाद जागा महकमा

कस्बा सूरौठ से ग्राम नांगल तक की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर स्थान स्थान पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं वही आबादी क्षेत्र में गंदा पानी व कीचड़ का जमाव हो रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण पिछले कई सालों से सड़क निर्माण की पुरजोर तरीके से मांग कर रहे थे। सूरौठ से नांगल तक सड़क बनाने की मांग को लेकर लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके अलावा सड़क बनवाने के लिए ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री से मिले थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के हिंडोन अभियंताओं की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर सरकार ने सूरौठ से नांगल तक सड़क बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

आबादी क्षेत्र में बनेगी सीसी रोड

सड़क निर्माण के दौरान करीब 8 किलोमीटर लंबी डामर सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा आबादी क्षेत्र में सीसी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस सड़क के बनने से जटवाड़ा, सौमला, सौमली ,नांगल, दुर्गसी ,कपूरा ,ढहरका, ताली, पीपलखेड़ला, जमूरा, बरवाना ,लखनीपुर, क्यारका, सातपुरा सहित डांग क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को फायदा मिलेगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

राशि मंजूर, जल्द ही काम शुरू

सरकार ने कस्बा सूरौठ से गांव नांगल तक सड़क बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। जय लाल मीणा, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, हिंडौन सिटी

खबरें और भी हैं...