पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भालपुर में कन्हैया दंगल में रचनाओं को सुन श्रोता झूमे

भालपुर में कन्हैया दंगल में रचनाओं को सुन श्रोता झूमे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव भालपुर में रविवार को एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई गांवों की गायन पार्टियों के कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक रचनाओं को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। आयोजक भरोसीलाल गुर्जर ने बताया कि कन्हैया दंगल सुनने के लिए भालपुर के अलावा पटोंदा , सनेट, दानालपुर आदि गांवों से काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

सूरौठ में गाजे-बाजे से निकाली कलश यात्रा

सूरौठ | कस्बे में भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की बाद यहां गौड़ मैरिज होम में विधि विधान से भागवत कथा शुरू हुई ।कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुषों एवं धर्मप्रेमी लोगों ने भाग लिया।

कलश यात्रा का कस्बे में कई स्थानों पर अभिनंदन किया गया। कलश यात्रा सुबह 8 बजे गौड़ मैरिज होम से शुरू हुई तथा बस स्टैंड ,स्टेशन रोड, मुख्य बाजार ,पुलिस चौकी सर्किल, मस्जिद चौराहा आदि स्थानों से सोती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में यजमान बब्बल सोनी ने भागवत को अपने सिर पर रखा।

खबरें और भी हैं...