पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंडौन सिटी के वृद्धाश्रम में 20 वृद्धों की चिकित्सा जांच

हिंडौन सिटी के वृद्धाश्रम में 20 वृद्धों की चिकित्सा जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी| राजस्थान पेंशनर्स मंच हिंडौन शाखा से जुडे पेंशनरों की एक बैठक रविवार को अग्रसेन कन्या कॉलेज के पास वृद्धाश्रम में हुई। बैठक में पेंशनरों के हित में कई निर्णय लिए गए। इसके अलावा सेवानिवृत्त चिकित्सकों की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे 20 वृद्धों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पेंशनर मंच के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि बैठक में हिंडौन, श्रीमहावीरजी तथा सूरौठ मुख्यालय पर दवाई की दुकान खोले जाने पर चर्चा की गई और इस मामले में पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग जयपुर के निदेशक को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बताया कि वर्ष 2016-17 में जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, उनकी सेवा पुस्तिका अभी तक उपनिदेशक पेंशन विभाग भरतपुर द्वारा संबंधित जिला अधिकारियों को संपूर्ण रुप से नहीं भिजवाई गई हैं। इसके अलावा कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कैलाश गुप्ता द्वारा वृद्धों को फल वितरित किए गए। बैठक में पुष्पा मंगल, दामोदर मंगल, धर्मराज जांगिड़, रमेशचंद गर्ग, रामस्वरूप शर्मा, कैलाश गुप्ता, कृष्ण गोपाल पटवारी, डॉ. रमेश पाराशर, राधेश्याम गुप्ता, रामावतार, गोविंद लाल शर्मा, राधेश्याम, ओमप्रकाश खेडी, हरदयाल, सुरेश चंद आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...