पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरौठ में पांच दिन से नलों से एक बूंद नहीं टपकी, महिलाओं ने फोड़े मटके

सूरौठ में पांच दिन से नलों से एक बूंद नहीं टपकी, महिलाओं ने फोड़े मटके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरघट तिराहे क्षेत्र एवं मालीपाडे में चल रही पेय समस्या के विरोध में शुक्रवार को महिलाओं में सड़क पर खाली मटकी फोड़े। इसके अलावा लोगों ने जलदाय विभाग के अभियंताओं के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में लोगों ने कलेक्टर को पत्र भेजकर पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

पानी की समस्या से परेशान चल रहे मरघट तिराहे क्षेत्र एवं माली पाडे के लोगों को गुस्सा शुक्रवार को सुबह फूट पड़ा। नलों से पानी नहीं आने पर आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर मटकी फोड़े। पूर्व सरपंच राधेश्याम खटीक, वार्ड पंच भगवान सिंह माली, कल्लू खान, अशोक माली ,मानसिंह खटीक, कैलाश खटीक, सपीक खान ,राजेश खटीक, सूखी, नजमा, मिथिलेश सहित काफी महिला पुरुष मरघट के पास एकत्रित हुए तथा खाली बर्तनों को लहरा कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि मरघट तिराहे, माली पांडे एवं मस्जिद क्षेत्र में पिछले 4 माह से पेयजल समस्या चल रही है तथा बहुत कम पानी की आपूर्ति हो रही है। पिछले 5 दिन से तो नलों में बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है ।इससे भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है तथा जनजीवन प्रभावित हो रहा है ।इस बारे में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है किंतु अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों ने बताया कि नहर के पास जलदाय विभाग की बोरिंग खराब पड़ी हुई है जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

सूरौठ. पानी के लिए शुक्रवार को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...