ग्राम सेवा सहकारी समिति सूरौठ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। ग्राम सेवा सहकारी समिति संचालन मंडल के 12 सदस्यों के निर्वाचन के लिए गुरुवार को नाम निर्देशन पत्रों को प्रकाशित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल यादव ने बताया कि राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण जयपुर की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सूरौठ ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्यों का चुनाव 28 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न कराए जाएंगे। 29 मई को समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत गुरुवार को सदस्यों के निर्वाचन के लिए आवेदन लेकर उनकी जांच की गई। निर्वाचन अधिकारी सोहन लाल यादव ने बताया कि कुल 35 नाम निर्देशन पत्र भरे गए जिनमें से 23 नाम निर्देशन पत्र वैद्य पाए गए। अवधि पार ऋण होने की वजह से 12 नाम निर्देशन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद कस्बे में ग्राम सेवा सहकारी समिति क विभिन्न पदों के चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं।