पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रसादी के लिए 80 गांवों में न्योता, बाजार बंद रहेंगे

प्रसादी के लिए 80 गांवों में न्योता, बाजार बंद रहेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरौठ| बूढंदे बाबा मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा के समापन पर गुरुवार को विशाल भंडारा होगा। प्रसादी के लिए 80 गांवों में न्योता दिया गया है। बुधवार की शाम भंडारे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। भंडारे की वजह से कस्बे का बाजार बंद रहेगा।

भंडारे में सूरौठ, ताहरपुर, भुकरावली,धाधरैन, धंधावली, सौमला, सौमली, जटवाड़ा, नांगल, दुर्गसी,जगनत्था, बाईजट्ट, विजयपुरा, पाली, चुरारी, धुरसी, रिझवास, हुक्मीखेड़ा, ढिंढोरा, खेड़ी हैबत, जटनंगला, भट्टकापुरा, बेरखेड़ा, शेरपुर खिजूरी, चिनायटा, हाडौली, बमनपुरा, खातीपुरा, मदनपुर, अड्डा, खूंटखेडा, ईंटखेडा,चौधरिया का नगला, फाल्गुने का नंगला, पाटका, ज्ञानी का नगला सहित 80 गांवों के श्रद्धालू शिरकत करेंगे। भंडारे के लिए कथा स्थल के पास 4 बीघा जमीन में टेंट लगाकर पंडाल बनाया गया है। इसके अलावा भोजन प्रसादी तैयार करने के लिए काफी लवाई जुटे हुए हैं। भंडारे के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। भंडारे के कारण गुरुवार को बाजार बंद रहेंगे। दुकानदार एवं सर्व समाज के लोग भंडारे में सेवाएं देंगे।

सब्जी मंडी में भी नहीं होगा कारोबार

कस्बे में 17 मई को सब्जी मंडी बंद रहेगी ।मंडी के आढ़तिया राधेश्याम प्रजापत एवं राम सिंह सैनी ने बताया कि 17 मई को यहां बूढंदे बाबा मंदिर परिसर में 80 गांवों का भंडारा होने की वजह से सब्जी मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...