सोयत में शुक्रवार-शनिवार को होगी खरीदी
आगर-मालवा | समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी सोमवार से गुरुवार तक सुसनेर मंडी में एवं शुक्रवार एवं शनिवार को खरीदी सोयत कृषि उपज मंडी में होगी। सोयत क्षेत्र के किसान फसल निर्धारित दो दिन के अतिरिक्त किसी अन्य दिन का एसएमएस प्राप्त होने पर अपनी उपज सोमवार से गुरुवार तक सुसनेर में मंडी में बेच सकेंगे।