आज होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
सुसनेर | बुधवार को अक्षय तृतीया पर नगर सहित अंचल में शादी-ब्याह की धूम रहेगी। नगर के जामुनिया रोड स्थित सुमन मैरिज गार्डन में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समाज के मांगीलाल शर्मा के अनुसार विवाह सम्मेलन को लेकर कई दिनों से समाजजनों द्वारा तैयारियां की जा रही थी जो मंगलवार को पूरी हो गई हैं।