पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आए किसान परेशान, तहसील रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी हाेनेे से बंद हुआ आवागमन

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आए किसान परेशान, तहसील रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हाेनेे से बंद हुआ आवागमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबसे समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू हुई है, किसानों की समस्या कम होने की बजाए और बढ़ गई है। शनिवार-रविवार को अवकाश होने के कारण उपज बेचने वाले किसानों की संख्या बढ़ी। इससे सोमवार को उपज बेचने में परेशानी हुई। किसान रविवार रात से ही गेहूं की उपज बेचने के लिए सुसनेर पहुंचे।

प्रशासन द्वारा आवागमन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इनके वाहनों को बड़ा जीन में खड़ा कराया गया। फिर सोमवार को सुबह मंडी तहसील रोड पर लाइन लगाकर एक के बाद एक किसान की उपज खरीदी। दोपहर बाद स्थिति बिगड़ी और किसानों ने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियां तहसील रोड पर खड़ी कर दी। इससे मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।

क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से उपज बेचने वाले किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम खेजड़ी, मालनवासा, उमरिया, खेजड़ी के किसान बहादुरसिंह ने बताया वह रविवार रात से ही उपज बेचने के लिए वाहन लेकर आए। सुबह से दोपहर हो गई, किंतु उनका नंबर ही नहीं आया। खरीदी केंद्र वालों ने उनके बजाए किसी और को टोकन देकर नंबर लगवा दिया। ऐसे में वह काफी देर तक परेशान होते रहे। इसके बाद तहसीलदार सुनील जायसवाल ने किसानों को समझाकर उनकी उपज तुलवाई। उसके बाद तहसील रोड पर पुन: आवागमन शुरू हो सका।

किसान रविवार रात से ही गेहूं बेचने सुसनेर पहुंचे, तहसीलदार ने समझाइश देकर उपज तुलवाई

मंडी के दूसरे गेट के समीप तहसील रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आवागमन बंद हो गया।

खबरें और भी हैं...