पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवेकानंदजी की प्रतिमा आई, कॉलेज परिसर में लगेगी

विवेकानंदजी की प्रतिमा आई, कॉलेज परिसर में लगेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के तहसील रोड स्थित शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज में अब जल्द ही युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई जाएगी। राजस्थान के जयपुर शहर में कलाकार द्वारा बनाई गई प्रतिमा को कॉलेज प्रशासन द्वारा मंगलवार को सुसनेर कॉलेज में लाया गया है। जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिमा स्थापित कर लोकार्पण किया जाएगा। इस प्रतिमा से न सिर्फ कॉलेज को एक पहचान मिलेगी बल्कि प्रतिमा लगाए जाने का छात्रों का वर्षों पुराना सपना भी पूरा होगा।

प्राचार्य डॉ. गिरीशचंद्र गुप्ता के अनुसार मंगलवार को जयपुर से प्रतिमा मंगवाई। इसे जल्द ही कॉलेज परिसर में लगाया जाएगा। ज्ञात रहे कि पहले यह प्रतिमा 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर लगाई जाना थी, किंतु उस समय प्रतिमा के पूरी तरह तैयार नहीं होने के कारण प्रतिमा सुसनेर नहीं पहुंच पाई थी। कॉलेज में यह प्रतिमा जनभागीदारी समिति द्वारा लगाई जाएगी।

प्रतिमा को लेकर कॉलेज छात्रों से द्वारा वर्षों से मांग की जा रही थी। इसके बाद वर्ष 2017-18 में जनभागीदारी समिति व छात्र संघ की बैठक में सर्वसम्मति से प्रतिमा लगाए जाने का निर्णय लिया था। उसके बाद प्रतिमा बनवाने हेतु जयपुर के कारीगर को आर्डर दिया गया।

प्रतिमा आ चुकी है, जल्द ही परिसर में स्थापित कर दी जाएगी

कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा आ चुकी है। जिसे जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित कर लगाया जाएगा। इसी के साथ ही छात्रों की वर्षो पुरानी मांग भी पूरी होगी। महाविद्यालय को भी एक नई पहचान मिलेगी। डॉ. गिरीशचंद्र गुप्ता, प्राचार्य स्वामी विवेकानंद कॉलेज

जयपुर में बनाई गई है मूर्ति, तहसील रोड स्थित कॉलेज में होगी स्थापित

कॉलेज में जयपुर से मंगवाई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा।

खबरें और भी हैं...