सड़क के दोनों तरफ वाहन, कैसे निकलंे राहगीर
सड़क के दोनों तरफ वाहन, कैसे निकलंे राहगीर
सुसनेर | नगर में यातायात व्यवस्था सालों से चरमराई हुई है। ट्रैफिक पुलिस के अभाव में यह व्यवस्था आज तक सुचारू नहीं हो पाई है। नगरीय क्षेत्र में मुख्य सड़कों के किनारे बेवजह खड़े होने वाले वाहनों के कारण आवागमन में परेशानी होती है। अन्य वाहन चालकों व राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए शांति समिति की बैठक में हर बार शांतिदूतों और प्रशासन के बीच विचार तो, होता है किंतु हल आज तक नहीं निकला है। इस वजह से हर रोज नगरवासियों को सड़क के दोनों तरफ खड़े होने वाले वाहनों के कारण बार-बार लगने वाले जाम का सामना करना पड़ता है।