पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविधान निर्माता को किया नमन

संविधान निर्माता को किया नमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुसनेर | संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। स्थानीय विश्राम गृह पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर मिशन के तत्वावधान में संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार सुनील जायसवाल, थाना प्रभारी ओपी मोहटा व राधेश्याम सूर्यवंशी मौजूद थे। वहीं समीपस्थ ग्राम मोड़ी में आवास कॉलोनी स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बालकृष्ण भिलाला, कमल परमार, दिनेश गेहलोत, मेंटर्स संदीप राठौर, बीएसडब्ल्यू के छात्र मंगलेश प्रजापति, राकेश गेहलोत, राहुल प्रजापति, मुकेश सोलंकी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...