पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानाें का कर्ज माफ कराने ज्ञापन सौंपा

किसानाें का कर्ज माफ कराने ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानाें का कर्ज माफ कराने ज्ञापन सौंपा

आगर-मालवा | किसानों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अधीक्षक जिला भू-अभिलेख राजेश सरवटे को सौंपा। ज्ञापन में बताया प्रदेश में किसान कम बारिश, अतिवृष्टि, फसलों के कम दाम, समय पर बीज नहीं मिलने के कारण कर्ज के बोझ से दबा जा रहा है। पार्टी ने किसानों का पूरा कर्जा माफ किए जाने, फसल का न्यूनतम दाम उसकी लागत का डेढ़ गुना रखे जाने आदि मांग की। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक बाबूलाल मालवीय, अब्दुल हफीज खान आदि मौजूद रहे।

सुसनेर | आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी जगदीश पाटीदार के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम के.एल. यादव को सौंपा। किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल के दाम आधे करने, रोजगार उपलब्ध कराने आदि मांगें की। इस अवसर पर दिलीप राव, बद्रीलाल प्रजापति, रितेश खंडेलवाल, ईश्वरसिंह, विजय यादव, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...