पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का मूल्यांकन, एसडीएम और तहसीलदारों ने दिया टेस्ट

रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का मूल्यांकन, एसडीएम और तहसीलदारों ने दिया टेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर-मालवा | निर्वाचन में रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का मूल्यांकन टेस्ट गत दिवस नेहरू कॉलेज में हुआ। मूल्यांकन टेस्ट एडीएम तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी एन.एस. राजावत तथा संयुक्त संचालक शिक्षा उज्जैन संजय गोयल की उपस्थिति में हुआ। टेस्ट में एसडीएम आगर, बड़ौद, सुसनेर, नलखेड़ा, तहसीलदारों ने भाग लिया। संयुक्त कलेक्टर वर्षा भूरिया, नेहरू कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. पूर्णिमा गौड़, मास्टर ट्रेनर सुशील कटारिया, जिला सूचना अधिकारी आरजू परिहार, प्रबंधक ई-गवर्नेंस हितेष पंवार, निर्वाचन सुपरवाइजर आर.सी. मालवीय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...