पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज हवा से ढह गए 6 कच्चे मकान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज हवा से ढह गए 6 कच्चे मकान

करजू |
सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहना में मंगलवार को चली तेज हवा से 6 कच्चे मकान ढह गए। सूचना मिलने पर विधायक मुरलीधर पाटीदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ितों को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। मोहना मे घासीराम पिता रूगनाथ सूर्यवंशी, बाबूलाल पिता रूगनाथ खाती, मोहनलाल पिता प्रभुलाल सूर्यवंशी आदि के कच्चे मकान ढह गए। घरों की छत पर लगी चद्दर उड़ गई। घटना के समय मकान में उपस्थित लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। सूचना पटवारी सरपंच व तहसीलदार के साथ क्षेत्रीय विधायक को दी। सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों सहित शासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को फोन लगाकर जल्द ही मुआवजा स्वीकृत करने की बात कही। उनके साथ मंडल अध्यक्ष महेंद्र बडेरा, सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण जामलिया, प्रकाश चंद्रवंशी, पटवारी अंबाराम पटेल, हरीमामा, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...