सुसनेर| शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रा गर्ग के निवास पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी सुमित देशमुख ने बैठक ली। संगठनात्मक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंद्रा गर्ग ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अर्चना जोशी ने किया। जिला अध्यक्ष ने आगामी चुनावों को देखते हुए सोयत मंडल प्रभारी सावित्री हरदेनिया, सुसनेर मंडल प्रभारी मधुबाला सोनी, नलखेड़ा मंडल प्रभारी अर्चना जोशी, आगर ग्रामीण व नगर इंद्रा गर्ग, कानड़ सावित्री बोड़ाना, बड़ौद अनिता पाठक को मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। जानकारी मोर्चा की जिला प्रवक्ता सावित्री हरदेनिया ने दी।