पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कट्टे लेकर घूमते दो बदमाशों कोे पकड़ा

कट्टे लेकर घूमते दो बदमाशों कोे पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुसनेर | जिलेे के एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सुसनेर के पुलिस बल को दो युवकों के कब्जे से 12 बोर एवं 315 बोर के दो देसी कट्टे व कारतूस जब्त करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार बुधवार को थाने पर पदस्थ उप निरीक्षक आलोक परेटिया, प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह सरावत, जगदीश गुजराती एवं उपेंद्र गुर्जर को सूचना मिली कि मोड़ी चौराहा एवं कृषि मंडी चौराहा पर दो बदमाश अपने कपड़ों में देसी कट्टा दबाकर घूम रहे हैं। इस पर इनके द्वारा कार्रवाई करके प्रधानसिंह पिता बहादुरसिंह सौंधिया निवासी आवर तथा दरबार सिंह पिता गोकुलसिंह सौंधिया निवासी आवर को पकड़ा। जांच में इनके कब्जे से देसी कट्टे मय जिंदा कारतूस जब्त करके आपराधिक प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...