पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाह सम्मेलन में दो लाख की बचत, नवयुगलों को सामग्रियां भेंट की

विवाह सम्मेलन में दो लाख की बचत, नवयुगलों को सामग्रियां भेंट की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते महीने गौड़ ब्राह्मण समाज के नवयुगलों का सामूहिक विवाह सम्मेलन मैरिज गार्डन में हुआ था। जहां 14 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे थे। समाज द्वारा आय-व्यय का हिसाब गत दिवस इसी गार्डन में बैठक करके प्रस्तुत किया गया। इसमें 2 लाख रुपए की बचत होने पर सभी 14 जोड़ों को फ्रीज व गृहस्थी से जुड़ी कुछ अन्य सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर विवाह में बंधे वर-वधुओं के माता-पिता, रिश्तेदार, सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति पदाधिकारी व समाजजन मौजूद थे। समाज में धूम्रपान पर पाबंदी लगाने के विषय पर चर्चा हुई। जानकारी समाज के सचिव मांगीलाल शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...