सुसनेर | केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इंदौर-कोटा राजमार्ग से खैराना तक बनी सड़क इन दिनों जर्जर हाल हो रही है। कई जगह गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर मरम्मत कराए जाने की मांग सरपंच पार्वती कुंवर राधेश्याम सूर्यवंशी ने गत दिवस कलेक्टर व एसडीएम को पत्र लिखकर की है।