मंत्री की अनुदान राशि से पढ़ने पर नप ने छात्रों काे किया सम्मानित
छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
भास्कर संवाददाता | सुठालिया
पिछले साल सर्व ब्राह्मण समाज के समारोह में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए 10-10 हजार रुपए की सम्मान राशि 11 बच्चों को प्रदान किए जाने की घोषणा की थी। यह राशि कलेक्टर के मार्फत नगर परिषद को उपलब्ध कराई गई है। अनुदान राशि छात्र-छात्राओं को प्रदान करने सोमवार शाम नप परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नपाध्यक्ष रामसिंह परमार व सीएमओ आरसी वर्मा ने छात्रा श्वेता पुत्र मोहन प्रसाद तिवारी एवं चिरायु पुत्र बालकृष्ण तिवारी को सम्मानित किया। इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक पं. हरिचरण तिवारी, समाज के जिलाध्यक्ष ओपी शर्मा, बद्रीप्रसाद पालीवाल, उमेश मिश्र, ओम पालीवाल, बीके तिवारी आदि मौजूद रहे।