सुवासरा | तहसील के डोकरखेड़ी के पास राजस्थान की सीमा पर जंगल में गुरुवार को अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। पुलिस थाना सुवासरा के टीआई राकेश चौधरी ने बताया मृतक की उम्र 50 वर्ष होकर उसके सफेद धोती, नीले रंग का कुर्ता पहना है। शव 3 दिन पुराना होने के कारण पहचान में नहीं आ रहा है। मृतक के पास से केवल तंबाकू की डिब्बी मिली हैं। ऐसे में पहचान नहीं हाे पाई।